
परिचय :-
डॉक्टर तनया नरेंद्र जिन्हें डॉक्टर क्यूटरस के नाम से जाना जाता है न केवल एक भारतीय स्तर पर बल्कि वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टर ,यौन स्वास्थ्य शिक्षिका, एंब्रॉयोलाॅजिस्ट, लेखिका, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, पॉडकास्टर तथा सम्मानित कंटेंट क्रिएटर है |

जन्म तथा माता-पिता, विवाह :-
डॉक्टर तनया नरेंद्र इलाहाबाद की रहने वाली है। इलाहाबाद जिसे अब आप प्रयागराज के नाम से जानते हैं। इनके माता-पिता दोनों ही प्रजनन विशेषज्ञ रहे हैं। इस कारण डॉक्टर तनया को बचपन से ही यौन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां मिलती रही है |अब बात करते हैं तान्या की शादीशुदा जिंदगी की तो तान्या ने साल 2021 में प्रिय सागर नाम के एक व्यक्ति से शादी की थी वह एक बैंक में निवेशक के तौर पर काम करते हैं दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन उनके रिश्ते में दरार आ गई और तान्या ने अपने पति को तलाक दे दिया फिलहाल वह अकेली रह रही हैं और उनकी जिंदगी में कोई और प्रेमी नहीं है वह तलाक की खबर अपने दोस्तों और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रही हैं |
शिक्षण :-
डॉक्टर तनया ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सुभारती मेडिकल कॉलेज से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी अाॅफ ऑक्सफोर्ड से मास्टर्स की डिग्री “क्लिनिकल एंब्रॉयोलाॅजी” में प्राप्त की। क्लिनिकल एंब्रॉयोलाॅजी(नैदानिक भ्रूणविज्ञान) मानव प्रजनन और भ्रूण के विकास का अध्ययन है, जो सहायक प्रजनन तकनीको जैसे IVF,IUI,ICSI जो मूलतःऐसी प्रक्रियाए है, जो उन लोगों की मदद करती हैं जिन्हें गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। इसके साथ ही डॉक्टर तनया नरेंद्र को इंग्लैंड में डॉक्टर के रूप में पंजीकृत होने का भी अवसर मिला |

उनकी किताब के बारे :-
>Book-Dr.cuterus:Everything Nobody Tells You About Your Body.
>डॉक्टर तनया नरेंद्र ने दिसंबर 2022 में अपनी पुस्तक लिखी जो की बेस्ट सेलर रही।
>यह पुस्तक कई भाषाओं में अनुवादित हो रही है।
>यह पुस्तक मराठी में अनुवादित हो चुकी है
क्यों है डॉक्टर तनया इतनी प्रचलित ?
डॉक्टर तनया नरेंद्र हमारे समाज और युवाओं को यौन स्वास्थ्य के प्रति अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए अधिक से अधिक जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डॉक्टर तनया के द्वारा जिस तरह से हमें अपने शरीर के बारे में यौन स्वास्थ्य के बारे में पीरियड्स से जुड़े मिथको के बारे में सहज और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानकारी उपलब्ध होती है, वह इन कठिन विषयों को जानने में रुचिकर और सरल होता है।डाॅ तनया यौन स्वास्थ्य के विषय को जिस तरह से लोगों तक अपने इंस्टा अकाउंट युट्यूब चैनल के माध्यम से तथा जिन उदाहरणों और शरीर के अंगों के आर्टिफिशियल माड्यूलो का उपयोग करके इन कठिन तथा संवेदनशील टॉपिको को समझाती और बताती हैं, वह बहुत ही सराहनीय तथा रोचक होता है। और लोगों को अपने शरीर के प्रति जागरूक तथा सशक्त बनाता है। उनकी शिक्षा का जो क्षेत्र है, वह खास करके महिलाओं के लिए उपयोगी है। डॉक्टर तनया के जरिए आज लड़कियां अपने शारीरिक विकास के क्रम में होने वाले परिवर्तनों, मासिक धर्म जैसे विषयों के मिथको को अधिक से अधिक जान और समझ पा रही है जिससे उनका जीवन कई प्रकार के खतरों तथा बीमारियों से भी बच रहा है। साथ ही महिलाओं को गर्भधारण से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं की जानकारी तथा उसका समाधान भी डॉक्टर तनया बहुत ही सरल भाषा में बताती हैं। अपने इसी जानकारी साझा करने के माध्यम से डॉक्टर तनया युवाओं में प्रचलित हो चुकी है
तनया नरेंद्र (डॉ. क्यूटेरस की सैलरी, इनकम और नेटवर्थ कार) :-
>मासिक आय:- 4 लाख (लगभग)
>नेटवर्थ:- 9 करोड़ (लगभग)
>सफारी, इनोवा क्रिस्टा, और स्कॉर्पियो।
उपलब्धियां और पुरस्कार :-
> IHW परिषद से वर्ष का स्वास्थ्य प्रभावक पुरस्कार
> नीति आयोग एवं आयुष्मान भारत द्वारा पुरस्कृत
> सार्वजनिक स्वास्थ्य पुरस्कार
> iDiva की भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाएं
> SH24 द्वारा वर्ष 2020 का यौन स्वास्थ्य प्रभावक
> कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका द्वारा 2021 में भारत के 25 सबसे बड़े विघटनकर्ता
डॉ. क्यूट्रेस न केवल एक अच्छी प्रभावशाली हस्ती हैं, बल्कि वे भारतीयों के भविष्य को आकार दे रही हैं। उनके जैसी महिलाएँ हमारे समाज में दुर्लभ हैं, हमें ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान और आदर करना चाहिए।
धन्यवाद......